अजय श्रीवास्तव अध्यक्ष, सचिन श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए

अजय श्रीवास्तव अध्यक्ष, सचिन श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए

Sep 2, 2025 - 09:15
Sep 27, 2025 - 14:51
 0  13
अजय श्रीवास्तव अध्यक्ष, सचिन श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए

प्रयागराज। स्वामी विवेकानंद समिति भारद्वाजपुरम, प्रयागराज ने 42 वीं आमसभा में अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। समिति का गठन संस्था के अध्यक्ष और उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता देशदीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अजय कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, सचिन कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री, अनूप कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, राम कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, ज्ञान प्रकाश अस्थाना को प्रचार मंत्री चुना गया है। वहीं प्रकाश पंकज, श्याम मोहन श्रीवास्तव और पंकज कुमार श्रीवास्तव को मुख्य कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। इससे पहले पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पंकज श्रीवास्तव के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नवीन कार्यकारिणी का गठन संस्था के संरक्षक मंडल के दिलीप श्रीवास्तव, आर जी एल श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, श्रीश श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शिव शंकर श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव और कुश श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर रंजन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, डी पी श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, गोपी कृष्ण श्रीवास्तव आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow