उमरे की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को मिला प्रथम पुरस्कार

Sep 23, 2025 - 23:16
Sep 23, 2025 - 23:22
 0  6
उमरे की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को मिला प्रथम पुरस्कार

ताज हिन्द संवाददाता
प्रयागराज। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्‍य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा के प्रयासों के फलस्‍वरूप उत्‍तर मध्‍य रेलवे राजभाषा के प्रयोग प्रसार के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियाँ हासिल कर रही है। नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, इलाहाबाद द्वारा प्रयागराज नगर स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में हिंदी में सर्वोत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए महाप्रबंधक कार्यालय, उत्‍तर मध्‍य रेलवे को प्रथम पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। उत्‍तर मध्‍य रेलवे की ओर से यह पुरस्‍कार जे.सी.एस. बोरा, मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्‍य संरक्षा अधिकारी ने नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की अध्‍यक्ष एवं मुख्‍य आयकर आयुक्‍त मोना मोहन्‍ती से ग्रहण किया। उल्‍लेखनीय है कि पिछले कई वर्षो से महाप्रबंधक कार्यालय उत्‍तर मध्‍य रेलवे को नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति का पुरस्‍कार मिलता रहा है। 
उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्‍यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्‍य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा ने महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह को उक्‍त वैजयंती पुरस्कार और प्रमाण पत्र सुपुर्द किया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है और आगे भी राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow