सोने के दामों में दिख रही हलचल : संजय मल्होत्रा
नई दिल्ली। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि सोने की कीमत वैश्विक अनिश्चितताओं को दर्शाने वाले एक नए बैरोमीटर के रूप में काम करती दिख रही हैं। कुछ दिनों पहले तक कच्चे तेल की कीमतों के ऊपर और नीचे जाने को वैश्विक अनिश्चितता से जोड़कर देखा जाता था।
आरबीआई गवर्नर ने कहा, 'आज लगभग हर देश वित्तीय रूप से काफी तनावग्रस्त है। वर्तमान व्यापार नीति का माहौल कुछ अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है और वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा सकती है।'
आरबीआई गवर्नर ने कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 में कहा, "शायद सोने की कीमतें अब उस तरह की हलचल दिखा रही हैं जैसी पहले तेल में हुआ करती थी, जो वैश्विक अनिश्चितता के बैरोमीटर का काम कर रही है। भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद, जिनकी वजह से पिछले दशक में तेल की कीमतें आसमान छू सकती थीं, वे (तेल की कीमतें) बहुत सीमित दायरे में रही हैं। ऐसा न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में, सकल घरेलू उत्पाद में तेल की गहनता में गिरावट के कारण हो सकता है।"
What's Your Reaction?