दिव्यांगजन के हुनर को मंच देगा ‘दिव्य दीपावली मेला

Oct 16, 2025 - 01:44
 0  5
दिव्यांगजन के हुनर को मंच देगा ‘दिव्य दीपावली मेला

ताज हिन्द संवाददाता
लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप के निर्देशानुसार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ‘दिव्य दीपावली मेला-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य मेले का आयोजन 16 अक्टूबर, 2025 से 17 अक्टूबर, 2025  तक लखनऊ सहित अन्य जनपदों मे आयोजित किया जाएगा 

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि दिव्य दीपावली मेला दिव्यांगजन के कौशल, आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उनके आत्मविश्वास को सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मेले में आकर दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीद कर उनके प्रोत्साहन में भागीदार बनें।

मेले में दिव्यांगजन द्वारा निर्मित कृत्रिम आभूषण, घरेलू सजावटी सामान, हथकरघा उत्पाद, आकर्षक मोमबत्तियाँ, मिट्टी के दीपक, बर्तन एवं पूजा सामग्री, अचार, मुरब्बा, मसाले तथा अन्य घरेलू उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। यह मेला दिव्यांगजन की प्रतिभा और परिश्रम को पहचान देने का सशक्त माध्यम बनेगा।

लखनऊ के साथ-साथ बस्ती, अलीगढ़, वाराणसी, झांसी, प्रयागराज, बरेली आदि जनपदों में भी दिव्य दीपावली मेला का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रदेशभर के दिव्यांगजन को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। 16 अक्टूबर, 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे जवाहर भवन, इंदिरा भवन परिसर, अशोक मार्ग, लखनऊ में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव  सुभाष चन्द शर्मा  होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow