आशीष शर्मा बने अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोशिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Sep 24, 2025 - 00:39
 0  15
आशीष शर्मा बने अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोशिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

ताज हिन्द संवाददाता
लखनऊ। मीडिया जगत में शीर्षस्थ व चर्चित, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से अधिसूचित राष्ट्रीय संगठन 'अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन' जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ सम्पादक अखिलेश चन्द्र शुक्ला जी हैं। प्रयागराज के वरिष्ठ सम्पादक/पत्रकार आशीष शर्मा निकष एक्सप्रेस (अंग्रेजी दैनिक) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि संगठन के प्रति निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं सक्रियता के आधार पर आशीष शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इनका प्रतिनिधित्व निश्चित रूप से संगठन को मजबूत और शक्तिशाली मंच प्रदान करने में सफलता प्राप्त करेगा। हमारा विश्वास है कि इनके द्वारा संगठन को एक नई दिशा/दशा सुदृढ़ करने एवं देश व्यापी पहचान बनाने में सफलता प्राप्त होगी। हमारी शुभकामनाएं सदैव इनके साथ हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा हमारा संगठन समाचार संपादकों की वर्तमान स्थितियों पर गम्भीरता से विचार कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सरकार के समक्ष अतिशीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अपनी बात रखने का प्रयास करेगा और जब तक निस्तारण नहीं हो जाता हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow