भ्रष्टाचार के प्रति संविदाकर्मियों को आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से किया गया जागरूक

Sep 26, 2025 - 04:29
 0  1
भ्रष्टाचार के प्रति संविदाकर्मियों को आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से किया गया जागरूक

ताज हिन्द संवाददाता
प्रयागराज। मण्डल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे, हिमांशु बडोनी की अध्यक्षता में एक विशेष  आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य संविदाकर्मियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (ट्रैफिक) जितेंद्र कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (स्टोर) इंद्रजीत कटियार तथा उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इलेक्ट्रिक) कृष्ण कान्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में जितेंद्र कुमार ने बताया कि आउटरीच अभियान का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं यात्रियों में भ्रष्टाचार-विरोधी जागरूकता बढ़ाना, प्रणालीगत कमियों की पहचान करना तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बडोनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेलवे वर्तमान में भोजन की गुणवत्ता, टिकटिंग और ओवरचार्जिंग जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके लिए इस वर्ष 18 अगस्त से 17 नवम्बर तक तीन माह का विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निपटारा किया जा रहा है।
श्री बडोनी ने संविदाकर्मियों से संवाद करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर दिया और उन्हें भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत सतर्कता हेल्पलाइन नंबर-9415130947 पर दर्ज करा सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow