पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला

Oct 1, 2025 - 07:55
 0  6

ताज हिन्द संवाददाता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर हमला किया गया है। इस हमले में उन्हें गम्भीर चोटें आयीं हैं। यह हमला जिला कारागार लखनऊ के जेल अस्पताल में हुआ है जहां वह भर्ती थे। जेल अधीक्षक के अनुसार अस्पताल में सफाई ड्यूटी पर लगे एक बंदी के साथ कहा-सुनी होने पर धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी ने आक्रोशित होकर उन्हें अलमारी के नीचे का स्लाइड करने वाला हिस्सा मार दिया जिसमें गायत्री प्रजापति को सतही चोट (superficial injury) आ गई। आवश्यक उपचार तुरंत किया गया तथा वो पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow