पं० दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक - केशव प्रसाद मौर्य
ताज हिन्द ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रभक्त, एवं महान चिंतक परम श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय राजनीतिक मूल्यों के प्रतीक, एकात्म मानववाद और अंतोदय जैसे प्रगतिशील तथा सर्वसमावेशी विचारों के प्रतिपादक ,प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल जी के जीवन दर्शन को न केवल हम सबको अनुसरण करना चाहिए, बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम कतार में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए हमेशा काम किया। उनके अमूल्य विचार राष्ट्र को सदा प्रेरित करते रहेंगे।
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने जीवन को राजनीति की शुचिता, पारदर्शिता और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका 'अंत्योदय' का विचार सामाजिक समरसता और समग्र विकास का मार्गदर्शक बना। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जिस उज्ज्वल भविष्य का स्वप्न दिखाया था,आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वही साकार हो रहा है, जहाँ सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
What's Your Reaction?