प्रयागराज में वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चन्द्र शुक्ल का हुआ भव्य स्वागत

Sep 26, 2025 - 03:56
 0  1
प्रयागराज में वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चन्द्र शुक्ल का हुआ भव्य स्वागत

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अखिलेश चन्द्र शुक्ल

ताज हिन्द संवाददाता
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पर्यटन अतिथि गृह के सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चंद्र शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया। 
बता दें कि संगठन की मंडल इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं सदस्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अखिलेश चन्द्र शुक्ला ने उपस्थित हुए।
 इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चंद्र शुक्ला का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। उन्होंने कहा किसी संगठन की प्राण वायु का श्रोत कार्यकर्ता हैं, उन्हीं से संगठन का अस्तित्व रहता है इसलिए आप सभी स्वतंत्रता पूर्वक कार्य करें। हमारा हर तरह का सहयोग सदैव आपके साथ है। वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों की प्रशंशा करते हुए कहा संगम नगरी प्रयागराज में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम में शामिल होना हमारा सौभाग्य है। आप सभी का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि यह कार्यकारिणी संगठन की पूरे भारत की सबसे मजबूत कार्यकारिणी होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव कमल श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने ने कहा कि यह कार्यक्रम अध्यक्ष जी के अभिनंदन एवं सम्मान में रखा गया था उनका आशीर्वाद इसी तरह प्राप्त होता रहा तो हम जल्द ही संगठन को प्रदेश स्तर पर विस्तारित कर एक अलग पहचान देने में सफल होंगे।कार्यक्रम आयोजन मंडल प्रभारी देवेंद्र त्रिपाठी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु नव नियुक्त सदस्यों को बधाई प्रेषित की और जिला अध्यक्ष कुश द्विवेदी की कार्य शैली को भी सराहा।जिलाध्यक्ष कुश द्विवेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कार्यकारिणी विस्तार एवं कार्ययोजना पर अपना मंतव्य ब्यक्त किया। जिला महामंत्री अनिल कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष जय अग्रहरि, जिला मंत्री अमरजीत यादव एवं मंत्री राम सिंह यादव सहित, सतीश चन्द्र मिश्रा, हनुमान शुक्ला, दूध नाथ पांडेय, सुरेश तिवारी, अमन कुमार मिश्रा, सूर्य कुमार मौर्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow